फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 04 Jul 2014 03:56 PM IST
राजेश विद्यार्थी/अमर उजाला, कटड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोरम पहाडिय़ों के बीच बने कटड़ा के नयनाभिराम रेलवे स्टेशन से डीएमयू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे के इतिहास में नया अध्याय रच दिया।
विज्ञापन


इस ऐतिहासिक मौके पर मोदी ने कहा कि आने वाले दस सालों में कटड़ा आर्थिक प्रगति का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।

उन्होंने विभिन्न राज्यों से कटड़ा तक छह जोड़ी ट्रेनें तुरंत चलाए जाने और जम्मू से उधमपुर तक चल रहीं तीन जोड़ी डीएमयू को तत्काल प्रभाव से कटड़ा तक ले जाने का एलान किया।

पीएम ने सुझाया ट्रेन का नाम

मोदी ने इस आशंका को भी निर्मूल बताया कि कटड़ा तक सीधी रेल सेवा शुरू होने से जम्मू शहर पर कोई प्रतिकूल असर पड़ेगा।

यह वादा भी किया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रारंभ की गई इस विकास यात्रा आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्घ है।

अपने २१ मिनट के भाषण की शुरूआत में मोदी ने कहा कि एक ओर अमरनाथ यात्रा चल रही है तो दूसरी ओर रमजान का पवित्र माह है। ऐसे पवित्र माहौल में इस मंगल कार्य का शुभारंभ १२५ करोड़ देशवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है।

मां का आशीर्वाद लेकर शुरूआत

मैंने मां का आशीर्वाद लेकर अपना चुनाव अभियान शुरू किया था और आज मां का आशीर्वाद लेकर ही विकास यात्रा की शुरूआत कर रहा हूं।

आज का दिन जम्मू- कश्मीर को नयी गति (रेल सेवा) और नयी ऊर्जा (पावर प्रोजेक्ट) देने जा रहा है। मोदी ने कटड़ा से चलने वाली पहली ट्रेन को श्री शक्ति एक्सप्रेस नाम दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जम्मू रेलवे स्टेशन की दुर्दशा पर जताई गई चिंता से सहमत होते हुए वादा किया कि जम्मू जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने का सपना जरूर पूरा किया जाएगा।

यून‌िक स्टेशन बनेगा कटड़ा

कटड़ा स्टेशन को सोलर पावर से जोड़कर इसे देश का यूनिक स्टेशन बनाया जाएगा।

मोदी ने कश्मीर तक जाने वाले पर्यटकों को एक ही टिकट पर रेल और बस की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि देश में पहली बार केंद्र और राज्य ने मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाई है।

उन्होंने जम्मू वासियों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जब विकास होता है तो कभी-कभी लगता है कि हमारा क्या होगा।

जम्मू के व‌िकास में नहीं आएगी कमी

जम्मू के विकास में कोई रुकावट नही आएगी, बल्कि उसकी विकास यात्रा और गुणवत्ता वाल बनेगी। हिमालयन राज्यों के हालात पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इनकी समान समस्याएं और परिस्थितियां हैं।

इनके विकास के लिए दूरगामी रूपरेखा तैयार करने की जरूरत है। मोदी ने कहा कि यह राज्य अनेक कठिनाइयों से जूझ रहा है। हर देशवासी इसे सुखी और समृद्घ देखना चाहता है। यहां के लोगों का दिल जीतना ही हमारी प्राथमिकता है।

इससे पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रेल सेवा शुरू होने का स्वागत करते हुए कहा कि रेल हमारे लिए ख्वाब थी।

अटल जी को द‌िया धन्यवाद

बहुतेरे लोगों ने हमें यह सपना बेचने की कोशिश की, मुख्तलिफ संगे बुनियाद (नींव के पत्थर) भी रखे गए, लेकिन इस सपने में रंग बहुत कम लोगों ने भरे।

सही मायने में अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे नेशनल प्रोजेक्ट का दर्जा दिया और मैं मनमोहन सिंह का भी शुक्रगुजार हूं जिन्होंने निजी दिलचस्पी लेकर इसे पूरा किया। उमर ने कहा, इस रेल ने लोगों की जिंदगियां बदल दी हैं।

मेरी गुजारिश है कि इसे रियासत के हर कोने तक यानी एक ओर जम्मू से बारामुला, दूसरी ओर राजोरी-पुंछ, साथ ही डोडा और उससे भी आगे कुपवाड़ा, टंगमर्ग तक ले जाया जाए।
विज्ञापन

पठानकोट जैसा नहीं होगा हाल

जम्मू की फिक्र का बड़ी शिद्दत से जिक्र करते हुए उमर ने कहा कि जम्मू के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हम जम्मू का हाल पठानकोट जैसा नहीं होने देंगे।

हमने जम्मू की खूबसूरती और अहमियत बढ़ाने के लिए कई प्रोजेक्ट हाथ में लिए हैं। जम्मू और श्रीनगर हमारे दो दिल हैं। हम जम्मू को इतना बेहतरीन बनाएंगे कि हर कोई यहां जरूर आना चाहेगा।

इस मौके पर राज्यपाल एनएन वोरा, रेल मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें