लोकसभा चुनाव के परिणाम आने तक भारी जीत और केंद्र की सत्ता मिलने के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आश्वस्त नहीं थे। इस बात का खुलासा किया है केंद्रीय भूतल परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने।
गडकरी ने कहा है कि चुनाव समाप्त होने के बाद 12 मई को अहमदाबाद में मोदी के साथ उनकी तीन घंटे बैठक हुई थी। इस दौरान चुनाव नतीजों को लेकर ही चर्चा होती रही।