फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट हमले पर पीएम की उच्चस्तरीय बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पठानकोट हमले के बाद एक उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा की। ये बैठक करीब एक घंटे चली। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव एस जयशंकर शामिल रहे । इससे पहले एयर मार्शल (डीजी ऑपरेशंस) एके खोसला के मुताबिक पठानकोट एयरबेस में अब भी दो से ज्यादा आतंकी के छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन


साथ ही गृह सचिव राजीव महर्षि ने उम्मीद जताई कि देर रात तक आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन खत्म हो सकता है। महर्षि ने बताया, "इस हमले में अब तक एयरफोर्स के छह जवान और एनएसजी के एक जवान की मौत हो गई है।

इसके अलावा कुल 20 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।" गृह सचिव के मुताबिक आतंकी एयरबेस के तकनीक विभाग तक पहुंचकर उस पर नियंत्रण पाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी की वजह से वो अपने मकसद में नाकाम रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एयरबेस पर मौजूद हैं दो आतंकी

उन्होंने बताया कि शनिवार को हुए इस हमले में रात तक चार आतंकियों को मार गिराया गया था। उसके बाद आतंकियों की ओर से फायरिंग बंद हो गई तो ऐसा लगा कि वहां कोई नहीं है। लेकिन रविवार दोपहर फिर से फायरिंग शुरू हो गई।

गृह सचिव ने बताया कि एयरबेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। गृहसचिव राजीव महर्षि ने यह साफ किया है कि शनिवार की रात पठानकोट एयरबेस पर आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई रोकी नहीं गई थी। रात होने की वजह से कार्रवाई धीमी जरूर कर दी गई थी, पर यह चल रही थी।

उस दौरान चार आतंकी मारे जा चुके थे। सुबह, मारे गए आतंकियों के शव निकालने का काम शुरू होने पर फिर वहां छिपे आतंकियों ने गोलीबरी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों को एक बार फिर कार्रवाई तेज करनी पड़ी। इस दौरान दो और आतंकी मारे गए हैं। वहीं दो अन्य की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें