फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों से मिले मोदी, जानिए क्या कहा?

Sat, 25 Oct 2014 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली मिलन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बीजेपी मुख्यालय में वरिष्ठ संपादकों और पत्रकारों से मुलाकात की। इस मौके पर पीएम ने अपने पुराने दिनों को याद किया और कहा कि कुछ वर्ष पूर्व आप लोगों से हमारा बड़ा गहरा नाता था। मैं भी आप लोगों के लिए यहां कुर्सियां लगाया करता था। उस समय का माहौल कुछ और था। और गुजरात में भी ये सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिवाली से गुजरात में नव वर्ष भी शुरू होता है, वहां दिवाली का पर्व 4-5 दिन का होता है और एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है। मोदी ने कहा कि आज भाई दूज भी है जिसकी आप सभी को शुभकामनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि 'मेरा आपसे और गहरा नाता कैसे बने इसके लिए मैं प्रयास कर रहा हूं। आपसे जानकारी ही नहीं बल्कि एक दृष्टि भी मिलती है। पैनी नजर से चीजों को समझने का मौका मिलता है।'
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान में मीडिया की तारीफ की

स्वच्छता पर मीडिया की व्यापक पहल की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि आज मीडिया में स्वच्छता की व्‍यापक चर्चा हो रही है। जो लेखक दशकों से कॉलम लिख रहे हैं वह भी पहली बार स्वच्छता पर लिख रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आजादी के बाद माहौल था कि सब कुछ सरकार ही करेगी लेकिन अब मीडिया और आम लोग भी देश के काम में योगदान दे रहे हैं।

लेखकों ने अब अपनी कलम को ही झाड़ू में बदल दिया है जिससे उनके सफाई अभियान को काफी बल मिला है।

उन्होंने मीडिया के इस योगदान के लिए आभार प्रकट किया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

कई वरिष्ठ मंत्री भी पहुंचे

इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और मीडिया के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मोदी के सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहे।

गृहमंत्री राजना‌थ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और बीजेपी के अन्य नेता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के पार्टी मुख्यालय पहुंचने से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें