फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बैंक की राजनीति कर रहे पीएम: मोदी

Mon, 10 Dec 2012 01:08 AM IST
वलसाड/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में अल्पसंख्यकों के असुरक्षित होने संबंधी प्रधानमंत्री के बयान पर राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि पीएम अल्पसंख्यकों के साथ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। यह दुखद है कि देश के प्रधानमंत्री वोट बैंक की राजनीति से ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन


चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रविवार को मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए गुजरात आए प्रधानमंत्री अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक के नाम पर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। मोदी बोले कि पीएम का कहना है कि गुजरात में अल्पसंख्यक खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि राज्य में अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक के बीच भेदभाव नहीं किया जाता।

राज्य सरकार प्रदेश की छह करोड़ जनता के विकास के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि पीएम असम से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं और वहां छह महीने पहले किस तरह नरसंहार हुआ था वह देश की जनता अच्छी तरह जानती है। तब वहां जिला दर जिला हिंसा की आग में झुलसा था। वहीं, दूसरी ओर पिछले 10 साल में गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें