फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय को जोड़ने वाली पहली ट्रेन को दिखाई झंडी

Sun, 30 Nov 2014 07:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के 6 दशक बाद पूर्वोत्तर का मेघालय राज्य शनिवार को देश के रेल मानचित्र में शामिल हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय को जोड़ने वाली पहली यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने रेलवे स्टेशनों के निजीकरण का भी समर्थन किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे की सुविधाएं वैसी हैं जैसी 100 साल पहले थीं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों को निजीकरण के जरिए आधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह 10-12 जगहों पर ऐसा करेंगे। स्टेशनों को हवाई अड्डों से बेहतर होना चाहिए क्योंकि ज्यादातर यात्री गरीब लोग होते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में जब रियल एस्टेट में कीमतें बहुत बढ़ गई है, रेलवे को अपनी संपत्तियों पर निजी कंपनियों को लक्जरी होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की अनुमति दे देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बार यह कोशिश इन स्थानों पर पूरी हो जाए, इसके बाद सरकार देशभर के स्टेशनों का आधुनिकीकरण करेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी के मालीगांव से मेघालय के मेंदीपाथर के लिए यात्री ट्रेन रवाना की। साथ ही उन्होंने मिजोरम में भैरबी-सैरंग लाइन के ब्रॉड गेज में बदलने की आधारशिला भी रखी। ट्रेन को रवाना करने से पहले उन्होंने कहा कि आज का दिन रेलवे के लिए ऐतिहासिक दिन है।

आज एक और राज्य रेलवे नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे हमें सामर्थ्य देती है और हम देश के कोने-कोने में रेल पहुंचाएंगे। उन्होंने रेलवे विश्वविद्यालय बनाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि अगर पूर्वोत्तर विकसित होगा तो पूरे देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचा बढ़ाने से देश का विकास होगा। अब लुक ईस्ट की पॉलिसी से काम नहीं चलेगा, बल्कि लुक एक्ट पॉलिसी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि कि पूरे पूर्वोत्तर में ऑप्टिकल फाइबर बिछ गया तो क्रांति हो जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें