भारत के प्रधानमंत्री ट्वीटर के साथ-साथ सोशल मीडिया में अन्य जगहों पर भी बहुत ज्यादा सक्रिय हैं।
वो कभी भी किसी को महत्वपूर्ण व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामना देना नहीं भूलते हैं। जब बात पड़ोसी देश की हो तो और ज्यादा ही सक्रिय होते हैं।
पर इस बार उनका एक ट्वीट उनके लिए मुसीबत बन कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर पीएमओ के ज्ञान से लेकर गूगल के ज्ञान पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 फरवरी को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को जन्म दिन की बधाई देते हुए एक ट्वीट करते हुए जन्म दिन की बधाई दी।
पर थोड़ी देर बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा मेरा जन्म दिन 19 मई को होता है।
पर आपके इन शब्दों के लिए शुक्रिया। इसके बाद ही पीएम मोदी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होने लगा।
Happy birthday @ashrafghani. Praying for your long life & exceptional health and a joyful journey ahead.— Narendra Modi (@narendramodi) February 12, 2016
कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे मामले में पीएमओ को सक्रिय रहना चाहिए।
गूगल के ऊपर के निर्भर रहना अच्छी बात नहीं है। आपको बताते चले कि गूगल पर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी की जन्म तिथि 12 फरवरी, 1949 दी हुई है।