फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम बनने के बाद पहली बार अपने गुरु से मिले मोदी

Sun, 10 May 2015 11:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित बेल्लूर मठ का दर्शन किया और अपने अध्यात्मिक गुरु से मिले। इससे पहले पीएम मोदी ने यहां के दक्षिणेश्वर मंदिर गए और वहां काली देवी की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 9:00 बजे बेल्लूर मठ पहुंचे और रामकृष्ण मिशन के कुछ संतों के साथ मठ के दर्शन किए। मठ का दर्शन करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आदर्श स्वामी विवेकानंद के कमरे भी गए।

गौरतलब है कि रामकृष्ण मिशन के स्थापना के बाद स्वामी विवेकानंद ने बेल्लूर मठ की स्थापना कराई थी। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में निर्मित बेल्लूर मठ रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने गुरु से मिले मोदी

शनिवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे मोदी ने रविवार को अपने गुरु प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गुरु 96 वर्षीय स्वामी आत्मास्‍थानानंद से मिले। बताया जा रहा है कि उनके गुरु पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे हैं और हावड़ा के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

स्वामी आत्मास्‍थानानंद रामकृष्‍ण मिशन और बेल्लूर मठ के अध्यक्ष भी हैं। खबरों के अनुसार, मोदी अपने संन्यासी जीवन में बेल्लूर मठ आए थे तो उन्हें स्वामी आत्मास्‍थानानंद ने ही संन्यास जीवन छोड़कर देश सेवा करने के लिए कहा था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने संन्यास जीवन की बात कई बार स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने एक मीडिया साक्षात्कार में यह भी कहा था कि वे अध्ययन के बाद कुछ वर्षों तक हिमालय में रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें