फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदाचार्य ने दी नसीहत, आरोपी मंत्रियों से इस्तीफा लें पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललित मोदी विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेशक मौन हैं, मगर भाजपा के पूर्व संगठन महासचिव एवं विचारक केएन गोविंदाचार्य ने ललित मोदी विवाद पर केंद्र सरकार को नैतिकता से मुंह नहीं मोड़ने और आरोपी मंत्रियों से इस्तीफा लेने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


गोविंदाचार्य का कहना है कि मोदी को जनता ने बड़ी लकीर खींचने के हिसाब से सत्ता में बैठाया है। उन्हें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए। यह मौका है कि जब वह अपने नेतृत्व का परिचय देकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।

अमर उजाला से बातचीत में गोविंदाचार्य ने कहा कि पीएम मोदी को अपनी प्राथमिकताएं बदलनी चाहिए। उन्हें ऐसे कदम उठाने चाहिए, जिससे कि वे औरों से भिन्न दिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुप रहना सीख रहे हैं पीएम

पूर्व भाजपा नेता का कहना है कि ललित मोदी विवाद में फंसे मंत्रियों को बचाने की कोशिश से सरकार की छवि पर असर पड़ रहा है। जनता में सरकार का इकबाल कम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज दांवपेंच से नहीं, बल्कि नैतिकता से चलता है। सरकार के वर्तमान प्रयासों से यह संदेश जा रहा है कि मंत्रियों को कानूनी दांवपेंच की मदद से बचाने की कोशिश हो रही है और न्याय को नैतिकता से अलग करने की कोशिश हो रही है।

पीएम की चुप्पी पर गोविंदाचार्य ने कहा है कि पीएम चुप रहना सीख रहे हैं। रेल मंत्री पद से लालबहादुर शास्त्री के इस्तीफे का हवाला देते हुए गोविंदाचार्य ने कहा कि उन्होंने नैतिकता के आधार पर खुद ही इस्तीफा दिया था। इसी तरह ललित मोदी विवाद में भी मंत्रियों को खुद ही नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें