फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गांधी जयंती पर मैं खुद झाड़ू लगाऊंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर खुद झाड़ू लगाकर देश को साफ-सफाई का संदेश देंगे।
विज्ञापन


खुद इसका ऐलान करते हुए मोदी ने मंगलवार को लोगों से अपील भी की कि वे सप्ताह में अपने दो घंटे देकर इस सफाई अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी लोग यदि अपने छोटे-छोटे भी काम खुद करें तो देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह देशवासियों से साल में 100 घंटे दान में मांगते हैं। हम साथ मिलकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह किसी मेहमान के आने से पहले आप घर की सफाई करते हैं उसी तरह आप गंदगी को हटाएंगे तो देश में समृद्धि आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

सैकड़ों पुराने कानून खत्म करेगी सरकार

केंद्र सरकार पुराने पड़ चुके सैकड़ों कानूनों को खत्म करने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पूर्व की सरकारें कानून बनाकर अपनी पीठ थपथपाती थीं, लेकिन हमने ऐसे सभी कानूनों को खत्म करने का फैसला किया है, जिनकी मौजूदा समय में कोई सार्थकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि देश को आगे बढ़ना है तो उसे कानूनों की जंगल से मुक्ति दिलानी होगी। हमारे पास एक मुद्दे पर पांच से दस कानून हैं, जो 100 से 150 साल तक पुराने हैं और कोई व्यक्ति इनकी अपने मुताबिक व्याख्या कर सरकारी कामकाज में बाधा डाल सकता है।

इस बारे में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी कहा है कि सैकड़ों पुराने पड़ चुके कानूनों को खत्म करने के लिए सरकार शीत सत्र में विधेयक पेश करेगी। सरकार बजट सत्र में 32 पुराने कानूनों को खत्म करने के लिए विधेयक पहले ही पेश कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें