फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डरें नहीं, सीना ठोक कर क्षेत्र में घूमें सांसद'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों से मीडिया की आलोचनाओं से बेपरवाह होकर अपने अपने संसदीय क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बजट सत्र में भाजपा संसदीय दल की अंतिम बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाई और सांसदों से 26 मई से शुरू हो रहे महा जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों के बीच इसकी चर्चा करने का निर्देश दिया।

मोदी ने कहा कि गरीबों के लिए शुरू की गई जन धन योजना और दुर्घटना बीमा योजना की दुनिया भर में चर्चा हुई है। इस दौरान पीएम ने पाकिस्तान के साथ नए सिरे से संबंध सुधारने की कवायद का समर्थन किया और उम्मीद जाहिर की कि इस सरकार के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंधों में मजबूती आएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्रिकेट श्रृंखला के आयोजन का भी समर्थन

उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधारने की पहल की तौर पर क्रिकेट श्रृंखला के आयोजन का भी समर्थन किया। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर सरकार के पहले साल के कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों के लिए पीएम मोदी को बधाई दी गई।

इस दौरान सांसदों को जल्दी ही विभिन्न मंत्रालयों की उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही गई। संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि इन दस्तावेजों के सहारे सांसद भूमि बिल सहित दूसरे अन्य मुद्दों पर विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देंगे।

इस क्रम में मंगलवार को ही सांसदों को सरकार की उपलब्धियों से संबधित समाचार पत्रों में आई खबरों की प्रतियां भी दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें