नेपाल महीने भर के भीतर मंगलवार को भूकंप से एक बार फिर दहल उठा। रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता के भूकंप से चार व्यक्तियों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। 25 अप्रैल को आए भूकंप में 8000 से अधिक लोग मारे गए थे।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, मंगलवार को आए भूकंप का केंद्र माउंट एवरेस्ट के नजदीक नेपाल-तिब्बत सीमा पर था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 6.9 थी।
दोनों भूकंपों से उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों समेत बांग्लादेश भी दहल गया। नेपाल भूकंप की दहशत कैसी रही, सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे वीडियोज से समझी जा सकती है। आप भी देखें ऐसे ही वीडियोज-
काठमांडू एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी
नेपाल की राजधानी काठमांडू पिछले भूकंप में ही लगभग तबाह हो गई थी। मंगलवार को भूकंप आया तो काठामांडू एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। वीडियों में देखिए काठमांडू एयरपोर्ट को वह दृश्य-
जर्जर हो चुके मकान भूकंप से हिलने लगे
पिछले भूकंप में जर्जर हो चुके मकान मंगलवार के भूकंप मे एक बार फिर हिलने लगे। देखिए ऐसा ही एक वीडियो, जिसे सोशल मीडिया का शेयर किया गया है-
हर कोई अपनी जान बचाकर भागा
नेपाल में भूकंप आया तो जो जहां था, वहां से अपनी जान बचाकर भागा। देखिए ट्विटर पर शेयर किया गया ये वीडियो-
देखिए कैसे भरभरा कर गिर गई इमारत
मंगलवार को आए भूकंप से एक इमारत भरभरा कर गिर गई। देखिए ट्विटर पर शेयर किया गया ये वीडियो-
भूकंप आया तो बिल्डिंगों से कैसे भागे लोग
वीडियो में देखिए भूकंप आया तो बिल्डिंगों से कैसे भागे लोग--
और देखते ही देखते खाली हो गई संसद
-भूकंप आया तो नेपाल की राजधानी काठमांडू में संसद की कार्रवाही चल रही थी, लेकिन देखते ही देखते संसद खाली हो गई। दहशत का आलम कुछ ऐसा ही था। देखें वीडियो--
1