फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: कानपुर में गिरा ट्रेनिंग विमान

Wed, 03 Sep 2014 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी खबर आ रही है कानपुर से जहां एक ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


ये दुर्घटना कानपुर के बाबूपुरवा इलाके में हुई। हादसे में महिला पायलट घायल हो गई है। ये विमान गर्ग एवियशन कंपनी का था।

घायल महिला पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इस बात का फिलहाल पता नहीं चला है।

पुलिस और प्रशासन के लोगों ने मौके का जायजा लिया है।

विमान के गिरते ही स्थानीय लोगों की काफी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

लोगों को हटाने के लिए पुलिस भी काफी संख्या में तैनात करनी पड़ी। विमान ने कहां से उड़ान भरी थी और कहां जा रहा था। इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

हादसे की वजह कोई तकनीकी खामी है या खराब मौसम, इसका भी आंकलन करने की कोशिश की जा रही है। राहत की खबर ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

पायलट के स्वस्थ होने पर हादसे के बारे में और विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें