फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया था पिज्जा देने, कर दी हैवानियत

Thu, 27 Jun 2013 11:30 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आम तौर पर लोग पिज्जा डिलीवरी का ऑर्डर देते हैं, तो उसे देने आए लड़के को लेकर कोई शक-शुबह नहीं रखते। लेकिन मुंबई में कुछ ऐसा हुआ कि आगे से हर लड़की पिज्जा डिलीवरी बॉय को शक की निगाह से देखेगी।
विज्ञापन


मुंबई के वर्ली इलाके में मंगलवार शाम पिज्जा डिलीवर करने आए 17 साल के एक किशोर ने एक युवती से रेप करने की कोशिश।

असफल होने पर उसने चाकू से युवती के गले और कलाई पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

24 वर्षीय युवती वर्धा से जॉब के लिए मुंबई में अपनी चाची के घर आई हुई थी।

वरिष्ठ इंस्पेक्टर दीपक पवार ने बताया कि मंगलवार शाम को युवती ने स्थानीय दुकान पर पिज्जा के लिए ऑर्डर दिया था। उस समय वह घर में अकेली थी और उसकी चाची किसी काम से पुणे गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शाम आठ बजे पिज्जा देने आया और देकर चला गया। थोड़ी देर बाद उसे लगा कि युवती घर में अकेली है, तो वापस आकर उसने दरवाजा खटखटाया।

युवती ने जैसे ही दरवाजा खोला तो उसने बोला कि वह सॉस देना भूल गया था। तभी अचानक उसने युवती को अंदर धक्का देकर दरवाजा बंद कर दिया।

वह युवती को घसीटते हुए किचन में ले गया और उससे रेप की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर उसने उसके गले और कलाई पर चाकू से हमला कर दिया।

इसी बीच युवती ने उसके चेहरे पर एक पत्थर से हमला कर दिया और मदद के लिए चिल्लाने लगी। इस पर आरोपी घबराकर वहां से भाग गया।

तभी वहां आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी चाची को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने दुकान मालिक की मदद से बुधवार को आरोपी को वर्ली कोलीवाडा चॉल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आठवीं फेल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें