फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में लालू का दरबार, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Fri, 04 Oct 2013 06:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उनसे जेल में मिलने आने वालों का तांता लगने को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


झारखंड उच्च न्यायालय में दायर याचिका में लालू से जेल में मिलने वालों की भीड़ पर आपत्ति जताई गई है।

लालू यादव इस समय रांची की बिरसा मुंडा आदर्श केंद्रीय जेल में बंद हैं। यहां उनसे मिलने वालों का आना-जाना लगा हुआ है।

याचिकाकर्ता राजू कुमार की याचिका में कहा गया है कि बिरसा मुंडा जेल में जेल मैन्युअल का खुला उल्लंघन हो रहा है। यहां लालू से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजीव कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में झारखंड सरकार के गृह सचिव, जेल महानिरीक्षक और बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक को इसमें प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन


राजीव कुमार के मुताबिक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़, पूर्व मंत्री नलिनी सोरेन और रांची की पूर्व मेयर रमा खलको द्वारा जेल के नियमों के उल्लंघन पर झारखंड उच्च न्यायालय पूर्व में ही संज्ञान ले चुका है।

उन्होंने कहा कि न्यायिक हिरासत में बंद झारखंड विकास मोर्चा के विधायक ढुल्लू महतो के दिल्ली के एम्स में ईलाज के नाम पर छुट्टा घुमने को लेकर भी झारखंड उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें