फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली गिफ्ट, घट सकते हैं पेट्रोल के दाम

Tue, 29 Oct 2013 01:47 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेपो रेट के महंगाई बम के बीच पेट्रोलियम कंपनी आपको खुशखबरी दे सकती है। रुपए में मजबूती को देखते हुए पेट्रोल के दाम में डेढ़ रुपए की कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती को देखते हुए तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल के दाम एक से डेढ़ रुपए प्रति लीटर तक कम कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार पेट्रोल की कीमतों में संशोधन के बारे में कल कोई फैसला किया जा सकता है। सरकार ने जून 2010 में पेट्रोल के दाम तय करने के लिए तेल विपणन कंपनियों को छूट दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद से कंपनियां आम तौर पर हर पखवाड़े अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों के आधार पर दामों में घट-बढ़ करती है।

पंद्रह अक्टूबर को समाप्त पखवाडे में कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया था। इससे पहले एक अक्टूबर से पेट्रोल की कीमतों में पिछले पांच साल में सबसे अधिक 3.05 रुपए प्रति लीटर कम किए थे।
विज्ञापन


इसके बाद पांच माह के दौरान पेट्रोल के दाम में लगातार सात बार अर्थात 10.80 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी किए जाने के बाद की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें