फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर इंटरव्यू, उधर राहुल पर चुटकुलों की मार

Tue, 28 Jan 2014 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष और देश का अगला पीएम बनने की रेस में शामिल राहुल गांधी ने सोमवार को करीब दस साल बाद अपना पहला औपचारिक इंटरव्यू दिया। जाहिर है इसकी चर्चा होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन


इस इंटरव्यू में उन्होंने गुजरात दंगों पर नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला, अपनी पार्टी का बचाव किया, चुनावी तैयारियों को रेखांकित किया और अपनी पार्टी की विचारधारा को सर्वोपरि बताया। हालांकि, वह कई सवालों के सीधे जवाब देने से बचते भी दिखे।

बहरहाल, इंटरव्यू के बाद इसे लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट और सोशल नेटवर्किंग साइट पर राहुल की कुछ तारीफ हुई, लेकिन ज्यादातर लोगों ने उन पर अपने खास अंदाज में हमले किए। खूब तंज कसे गए।
विज्ञापन

'मम्मी थप्पड़ मारेगी राहुल'

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके कुछ बयानों का इस्तेमाल करते हुए कुछ तंज कसे गए हैं, जिन्हें पढ़कर मुस्कुराए बिना रहना मुमकिन नहीं लगता। बीती रात से ही ट्विटर पर #ArnabVsRahul ट्रेंड कर रहा था और इसके तहत कई दिलचस्प ट्वीट नजर आए। जरा गौर कीजिए।

@PapaCJ ने राहुल गांधी के कंधे पर बंदूक रखकर सोनिया गांधी पर निशाना लगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "राहुल कहते हैं कि वह किसी एक शख्स के हाथ में सारी ताकत देने के पक्ष में नहीं हैं! हाहाहा। मम्मी थप्पड़ मारेगी!"

तंज और चुटकुलों की शक्ल में कुछ काल्पनिक सवाल और उनके दिलचस्प ‌जवाब भी नजर आए। @Ra_Bies ने लिखा है,
सवालः आप अपनी पार्टी के बारे में क्या सोचते हैं?
राहुलः पार्टी ऑल नाइट, पार्टी ऑल नाइट। आंटी ने जा के कह दो, ये पार्टी यूं ही चालेगी।

'मैं शादी नहीं करूंगा, मम्मी बोली बहू मत दो'

यूपीए की दूसरी पारी में घोटालों और भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए। जाहिर है, राहुल गांधी का जिक्र हो, तो आलोचकों को भ्रष्टाचार के मामले उठाने का मौका भी मिल जाता है।

@abdullah_0mar ने कुछ यूं लिखा है,
सवालः आपने 2जी के बारे में कुछ क्यों नहीं बोला?
राहुलः आप यह कैसे कह सकते हैं। मैंने इस बारे में सोनिया और प्रियंका गांधी से कहा था।

राहुल अभी तक कुंवारे हैं, इसलिए इसे लेकर भी तंज कसा गया। @Chaitanya_13 ने लिखा,
सवालः आप शादी कब करेंगे?"
राहुलः कभी नहीं
सवालः क्यों नहीं?
राहुलः मम्मी बोलती है, 'हमें बहू मत (बहुमत) दो।'

'मेरी ताकत बांहें चढ़ाना, कागज फाड़ना'

मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली सरकार भ्रष्टाचार को लेकर कई बार फंसी है। कांग्रेस आगामी चुनावों से पहले राहुल गांधी को अपना सेनापति मान चुकी है। ऐसे में अब इन सवालों के जवाब उन्हें देने होंगे। और जनता मजाक-मजाक में खूब सवाल उठा रही है।

@SPY_PANDA_007 ने कुछ यूं लिखा है,
सवालः अपनी सरकार के भ्रष्टाचार पर आप क्या कहना चाहेंगे?
राहुलः मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ।

बीते कुछ दिनों में राहुल ने अपना आक्रामक अंदाज दिखाया और उस पर तंज तैयार रहा। ‏@academic_dud ने उनके गुस्से पर कुछ निशाना साधा।
सवालः आपकी सबसे बड़ी क्षमता क्या है?
राहुलः दस्तावेज फाड़ना और बांहें चढ़ाना।
विज्ञापन

हर परिवार को बॉर्नवीटा फ्री देंगे राहुल?

राहुल गांधी से जब यह पूछा गया कि देश के विकास के लिए वह क्या-क्या करेंगे, तो इसका जवाब उन्होंने गंभीरता से दिया। लेकिन ट्विटर पर इस सवाल का काल्पनिक जवाब मिला, जिसने खूब गुदगुदाया।

@BolshoyBooze ने लिखा है,
सवालः भारत के विकास के लिए आपकी क्या योजना है?
राहुलः हर महीने हर परिवार के लिए दो किलो बॉर्नवीटा फ्री।

इसी तरह ‏@gautamverma23 ने लिखा है कि इंटरव्यू लेने वाला राहुल गांधी के साथ वही करेगा, जो हमारे टीचर बोर्ड एग्जाम के दौरान होने वाले वाइवा में किया करते थे। जाहिर है, उनका इशारा परेशान करने की तरफ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें