फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्रिकर ने दी 60 साल में रिटायर होने की सलाह, खुद नहीं होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को राजनीति से रिटायर होने को लेकर एक संकेत दिया था। पणजी से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित मापुसा में हो रहे एक समारोह के दौरान पर्रिकर ने ये संकेत दिया।
विज्ञापन


समारोह में उन्होंने कहा, "60 साल के बाद एक व्यक्ति को रिटायरमेंट के बारे सोच लेना चाहिए। मैं 13 दिसंबर को 60 साल का हो रहा हूं, इसलिए मैंने दो तीन साल पहले ही रिटायरमेंट के बारे में सोचना शुरू कर दिया था।"

पर्रिकर ने ये संकेत जिस समारोह में दिया उसे लोकमान्य मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाएटी की तरफ से आयोजित किया गया था, जिसमें गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी सलाह पर खुद नहीं कर रहे अमल

भले ही पर्रिकर ने खुद ही 60 साल बाद रिटायर होने की सलाह दी है, लेकिन एक अन्य कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि अभी उनका रिटायर होने का कोई मन नहीं है।

पर्रिकर ने कहा कि वे गोवा पर खास ध्यान देंगे। साथ ही वे बोले कि अगर गोवा सरकार गलत रास्ते पर जाएगी, तो वह गोवा सरकार को सही रास्ते पर लाने के लिए खुद ही आगे आएंगे।

2012 में मुख्यमंत्री पद पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने के बाद 2014 में पर्रिकर मोदी सरकार में शामिल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें