फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर से शुरू हो सकता है संसद सत्र

Mon, 11 Nov 2013 12:14 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर महीने के पहले हफ्ते से शुरू हो सकता है। हालांकि इसकी अवधि थोड़े ही दिनों की रहेगी।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री एके एंटनी की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों पर कैबिनेट कमेटी की सोमवार को सत्र की तिथियों और संबंधित मामलों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है।

सत्र के लिए 5 से 22 दिसंबर तक का प्रस्ताव दिया गया है। आमतौर पर शीतकालीन सत्र एक महीने तक चलता है लेकिन मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली और मिजोरम में हो रहे विधानसभाओं चुनाव के चलते इसकी अवधि में कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन


इन पांचों राज्यों में मतदान प्रक्रिया 4 दिसंबर को पूरी कर ली जाएगी और मतगणना 8 दिसंबर को होगी। संसदीय मामलों के मंत्री कमलनाथ और उनके सहयोगी मंत्री राजीव शुक्ला के भी बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें