फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से होगी क्रिमिका क्रिकेट कप की शुरुआत

Sun, 10 Nov 2013 08:59 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नार्थ इंडिया में खेले जाने वाले क्रिमिका क्रिकेट कप की शुरुआत 25 नवंबर को चंडीगढ़ से होगी।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर में होंगे। रविवार को सेक्टर 16 के क्रिकेट स्टेडियम में विनिंग ट्रॉफी का अनावरण युवराज सिंह, हरभजन सिंह और मनप्रीत सिंह गोनी के हाथों कराया गया।

इस टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, चंडीगढ़ के स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इसमें 1500 स्कूली खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद हैं।

क्रिकेट से युवा प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट आईसीसी के नियमों के मुताबिक खेला जाएगा जिसमें बीसीसीआई के पैनल के अंपायर मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं टूर्नामेंट में मैन ऑफ मैच जीतने वाले दो खिलाड़ियाें को बाइक दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें