फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम फाइलों पर विपक्ष ने मांगा पीएम से जवाब

Tue, 20 Aug 2013 03:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कोयला घोटाले से जुड़ी हुई फाइलें गुम होने के मसले पर आज संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने इस मसले पर प्रधानमंत्री से सफाई की मांग की।
विज्ञापन


लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष ने कोयला घोटाले से जुड़ी फाइलों के गुम होने के मसले पर सरकार से जवाब मांगा।

नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने इसे गंभीर मसला बताते हुए प्रधानंमंत्री से जवाब की मांग की। सुषमा स्वराज ने आरोप लगाया कि जो फाइलें गुम हुईं हैं उनमें से ज्यादातर कांग्रेसी नेताओं से संबंधित हैं।

इस मसले पर हंगामे के चलते फूड सिक्योरिटी बिल पर होने वाली चर्चा नहीं हो सकी और सदन 22 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हंगामें के बीच विपक्ष लगातार पीएम से इस मसले पर जवाब की मांग करता रहा।
विज्ञापन


पढ़ें:- कोलगेट की गुम फाइलों में छिपे कांग्रेस के राज

उधर राज्यसभा में भी इस मसले पर जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने इस मसले को उठाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

बाद में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने भी सरकार से इस मसले पर जवाब मांगा। इस मसले पर हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई।

बाद में सरकार की तरफ से जवाब देते हुए कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सरकार इस मसले को गंभीरता से ले रही है और फाइलें ढूंढने की पूरी कोशिश की जा रही है।

पढ़ें:- कोलगेट की फाइलें गायब होने के पीछे कोई साजिश: भाजपा

श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सरकार ने इसके लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि इन फाइलों के गुम होने से किसे फायदा पहुंच सकता है।

राज्यसभा में कोयला मंत्री के जवाब से भी विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने एक बार फिर प्रधानमंत्री से जवाब की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें