नई लोकसभा में परोक्ष टीका टिप्पणी और हमले की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। स्पीकर के चुनाव के बाद जब विभिन्न दलों के नेता अपनी बात रख रहे थे, तब राजद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने परोक्ष हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना।
अपनी बारी आने पर यादव ने स्पीकर सुमित्रा महाजन को बधाई दी। इसके बाद कहा कि पहली लोकसभा में महात्मा गांधी और भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को मानने वाले लोग इस सदन में आए थे, लेकिन इस बार मोदी की विचारधारा मानने वाले सांसदों की तादाद ज्यादा है।
दरअसल इससे पहले प्रधानमंत्री ने पहली और 16वीं लोकसभा में समानता का जिक्र करते हुए कहा था कि पहली लोकसभा में जाहिर तौर पर सभी सांसद पहली बार चुन कर आए थे। इसके 6 दशक बाद 16वीं लोकसभा में 315 सांसद पहली बार चुन कर आए हैं।