फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में एक साथ बैठेंगे ये पति-पत्नी

Thu, 22 May 2014 12:39 AM IST
एजेंसी/पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के एक दंपति के लिए 16 वीं लोकसभा एक तरह से परिवार बन गई है। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीता रंजन ने हाल ही का लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में फिर से एक साथ जाने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन


इस लोकसभा में एक साथ जीत हासिल करने वाला यह देश का एकमात्र दंपति है।

पांचवीं बार लोकसभा सदस्य बनने वाले पप्पू यादव ने बताया कि वह और उनकी पत्नी ने 2004 के आम चुनाव में भी एक साथ सफलता हासिल की थी। उस समय भी संसद में जाने वाले वही एक मात्र दंपति थे।

उल्लेखनीय है कि पप्पू यादव ने मधेपुरा से जनता दल यू के अध्यक्ष शरद यादव को 56 हजार वोटों से हराया। वहीं उनकी पत्नी ने सुपौल से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार जनता दल यू के दिलेश्वर कमैत को करीब 60 हजार वोटों से हराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें