पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2014-15 सत्र में बीकॉम दाखिले के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीयू एफिलिएटेड सभी कालेज और डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज की बीकॉम सीटों पर दाखिला आगामी सत्र में सेंट्रलाइज्ड होगा।
विज्ञापन
बीकॉम एडमिशन कमेटी के कार्डिनेटर प्रो.आरके गुप्ता ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रो.गुप्ता के अनुसार 26 मई को ऑनलाइन दाखिले के लिए वेबसाइट जारी कर दी जाएगी।