मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बलात्कार की कोशिश करने के आरोपी को पंचायत में मुर्गा बनाया गया।
पंचायत के इस फरमान की क्षेत्र में काफी चर्चा रही। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी न होने की बात कहते हुए कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आठ जुलाई को थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने माता-पिता को खेत पर खाना देने जा रही थी। उसी समय दूसरी बिरादरी के युवक ने किशोरी को खेत में खींचकर जबरदस्ती की।
शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों के आने पर युवक वहां से भाग गया। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।