ललित गेट को मुद्दा बनाकर सरकार पर हमलावर विपक्ष के आक्रामक रुख का राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर पहले ही कोई असर नहीं था, लेकिन उनकी सियासी घेराबंदी करने की संघ की कोशिश भी नाकाम साबित हुई है।
पिछले दिनों संघ की ओर से भी टूटे मंदिरों के मुद्दे को उछाल कर उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की गई। उन्हें सियासी संकट में फंसता देख वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवारी और राजवीर सिंह सरीखे नेताओं ने खिलाफत की ताल भी ठोकी। मगर राजे के करीबियों की मानें तो उनके आत्मविश्वास पर इन सबका असर बिलकुल नहीं है।