फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित

Wed, 24 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा फिर दांव पर है।
विज्ञापन


प्रदेश में 33 जिला परिषदों के लिए जिला प्रमुख और 9 हजार से ज्यादा पंचायतों के सरपंच के लिए चुनाव होने हैं। ये चुनाव तीन चरणों में होंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा बुधवार को कार्यक्रम की घोषण करते ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त रामलुभाया ने पत्रकारों को बताया कि प्रथम चरण का मतदान 16 जनवरी, द्वितीय चरण 22 जनवरी तथा तृतीय चरण का मतदान 30 जनवरी को होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतगणना 5 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होगी। पंच और सरपंच चुनाव की प्रथम चरण मतदान 18 जनवरी, द्वितीय चरण 24 जनवरी को तथा तृतीय चरण का मतदान 1 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होंगे तथा इस बाद मतगणना शुरू होगी। रामलुभाया ने बताया कि जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव 7 फरवरी को होंगे। उप जिला प्रमुख और उप प्रधान के चुनाव 8 फरवरी को होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें