फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर फिर हमला करने के फिराक में पाक सैनिक

Wed, 16 Jan 2013 11:54 PM IST
राजोरी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर बार्डर एक्शन टीम (बैट) फिर कोई हरकत कर सकती है। खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात की आशंका जताई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान फिर से ऐसा ही हमला कर सकता है जिसके लिए वो पहले वाली जगह या किसी अन्य क्षेत्र का भी चयन कर सकता है। दो दिन पहले पाक ने बीएस चेक प्वाइंट पर हमले की कोशिश भी की थी। यहां तीन से चार लोगों को देखा गया था।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी राज सिंह कटारिया ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर जवानों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। क्योंकि पाक पर विश्वास नहीं किया जा सकता। उससे दोस्ती की उम्मीद नहीं की जा सकती। जवानों को कहा गया है कि वह नियंत्रण रेखा पर एक्सपोज होकर न चलें।
विज्ञापन


पाक ने अपनी नियंत्रण रेखा पर स्नाइपर तैनात की हैं, इससे बच कर रहें। पाक की ओर से कुछ होता है तो वे भी उसका मुंहतोड़ जवाब दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें