फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी अपडेट: पंजाब के खिलाफ सौराष्ट्र की अच्छी शुरुआत

Wed, 16 Jan 2013 11:37 PM IST
राजकोट/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन मेजबान सौराष्ट्र ने पंजाब के खिलाफ सधी शुरुआत की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने स्टंप्स तक पांच विकेट पर 274 रन बनाए। पहले दिन सौराष्ट्र के बल्लेबाज सितांशु कोटक, कप्तान जयदेव शाह और शेल्डन जैक्सन के नाम रहा जिन्होंने शानदार पचासे जड़े। वहीं, पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह की चमक फीकी रही। वह सिर्फ एक विकेट ही झटक सके। हालांकि सौराष्ट्र की शुरुआत खराब रही और ओपनर सागर जोगियानी सिर्फ पांच रन बनाकर मीडियम पेसर सिद्धार्थ कौल की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन


जल्द ही राहुल दवे (16) भी सिद्धार्थ का दूसरा शिकार बनकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ओपनर सितांशु कोटक और कप्तान जयदेव शाह ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़कर सौराष्ट्र को संभाला। कोटक नौ चौकों के साथ 54 रन बनाकर कप्तान हरभजन सिंह की गेंद पर आउट हुए। शाह शतक बनाने से चूक गए। वह 123 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्के के साथ 87 रन की बेहतरीन पारी खेलकर बिपुल शर्मा का शिकार बने।

अर्पित वासवदा सिर्फ आठ रन बनाकर आउट। दूसरे छोर पर शेल्डन जैक्सन ने पारी को संभाले रखा और कमलेश मकवाना के साथ के साथ दिन का खेल खत्म होने तक अपने विकेट बचाए रखे। दोनों 45 रन की नाबाद साझेदारी करके विकेट पर टिके हुए हैं। जैक्सन ने अपनी नाबाद 70 रन की पारी में 10 चौके और एक छक्का जड़ा जबकि 13 रन बनाकर टिके मकवाना ने दौ चौके लगाए। पंजाब के लिए मीडियम पेसर सिद्धार्थ कौल ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें