पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बसे घनी आबादी वाले गांवों को निशाना बना कर भारत की कमजोर नस को एक बार फिर छेड़ दिया है। बीएसएफ की मुसीबत यह है कि आईबी पर इस तरफ घनी आबादी वाले सैकड़ों गांव हैं जबकि पाकिस्तान की तरफ बहुत कम गांव हैं।
उस पर भारत युद्ध नियमों का पालन करते हुए नागरिकों पर सीधी कार्रवाई नहीं करता। हालांकि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो बीएसएफ अपनी आक्रामकता का स्तर और बढ़ाएगा।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आईबी, रॉ प्रमुख और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्होंने बीएसएफ को उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है। गांव वालों की परेशानी और पलायन को देखते हुए बीएसएफ ने विरोध पत्र दर्ज कराने और प्लैग मीटिंग की पेशकश की, जिसे पाकिस्तान कोई तवज्जो नहीं दे रहा।