भारत ने पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के उस दावे का पर खंडन किया है जिसमें ड्रोन के जरिए जासूसी का आरोप लगाया गया था। गुरुवार शाम को भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इस मामले पर अपना पक्ष देश के सामने रखा और कहा कि वह ड्रोन पाकिस्तान का ही था।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के सचिव एस. जयशंकर ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से हो रही लगातार फायरिंग के लिए उन्होंने पाक से बातचीत कर फायरिंग रोकने को कहा है। हम शांति चाहते हैं लेकिन किसी भी तरह के हमले का जवाब दिया जाएगा।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार पाकिस्तान ने भारतीय 'जासूसी' ड्रोन का मुद्दा उठाने के लिए भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया। प्रेस रिलीज के अनुसार पाकिस्तान ने बुधवार को नियंत्रण रेखा के पार भीमबर इलाक़े में पहुँचे एक 'भारतीय ड्रोन' को मार गिराया है।