फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. यशपाल को पद्म विभूषण, राजेश खन्ना व द्रविड़ को पद्म भूषण

Sat, 26 Jan 2013 11:04 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के 64वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 108 गणमान्य नागरिकों के लिए शुक्रवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। विज्ञान और यांत्रिकी के दो दिग्गजों प्रोफेसर यशपाल और प्रोफेसर रोडम नरसिम्हा को पद्म विभूषण से नवाजा गया है। इसके साथ ही कला के क्षेत्र में एस हैदर रजा और रघुनाथ मोहापात्रा को भी पद्म विभूषण देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


इनके साथ सिने जगत का सितारा रहे राजेश खन्ना को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। हास्य कलाकार जसपाल भट्टी को भी मरणोपरांत पद्म भूषण दिए जाने का फैसला किया गया है। मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को पद्म भूषण, जबकि फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से पर्दे पर वापसी करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी और शोले के निर्देशक रमेश सिप्पी को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

क्रिकेट से राहुल द्रविड़ और बॉक्सिंग से मेरी कॉम को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्म श्री पुरस्कार के लिए खेल से योगेश्वर दत्त और सुबेदार मेजर विजय कुमार के नाम पर भी मुहर लगा दी गई है।
विज्ञापन


बांबे जयश्री को भी पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। कला क्षेत्र में दिल्ली की सरोजा वैद्यनाथन को भी पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में यूपी के डॉ. अशोक सेन को पद्म भूषण दिया जाएगा।

वहीं, फैशन डिजाइनिंग की मशहूर शख्सियत रितु कुमार को भी पद्मश्री देने का फैसला किया गया है। उद्योग जगत से वंदना लूथरा को भी पद्म श्री के लिए चुना गया है। साहित्य के क्षेत्र से निदा फाजली और सुरेंद्र कुमार शर्मा को पद्म श्री दिया जाएगा।

विदेशी साहित्यकारों जापान के नोबोरू कराशिमा और ब्रिटेन के क्रिस्टोफर पिन्नी को भी पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार राष्ट्रपति की ओर से मार्च-अप्रैल में तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


- 4 को पद्म विभूषण
- 24 को पद्म भूषण
- 80 को पद्म श्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें