फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम ने दिया नरेंद्र मोदी को एक और नया नाम

Fri, 18 Apr 2014 08:03 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बीच जुबानी जंग बेहद तीखी हो गई है। मोदी की ओर से बार-बार ‘रिकाउंटिंग मिनिस्टर’ कहे जाने से खफा चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को पलटवार किया और उन्हें ‘एनकाउंटर चीफ मिनिस्टर’करार दिया।
विज्ञापन


चिदंबरम् ने कहा कि मोदी आदतन झूठे हैं। इससे पहले शिवगंगा से सटे रामनाथपुरम् में मोदी ने एक रैली में चिदंबरम का नाम लिए बिना कहा कि तमिलनाडु में एक ‘रिकाउंटिंग मिनिस्टर’ हैं, जो इतना डर गए हैं कि चुनाव मैदान से भाग खड़े हुए हैं।

पत्रकारों ने चिदंबरम से पूछा कि मोदी उन्हें  लगातार ‘रिकाउटिंग मिनिस्टर’ कह रहे हैं, इस पर उनका क्या जवाब है। इस पर चिदंबरम ने कहा कि मोदी को झूठ बोलने की आदत है।
विज्ञापन

रिकाउंटिंग मिनिस्टर नाम से मिर्ची!

शिवगंगा में 2009 के चुनाव के दौरान वोटों की दोबारा गिनती नहीं हुई थी। मोदी यह जानते हैं। फिर भी वह झूठ बोल रहे हैं। अगर अब भी वह मुझे ‘रिकाउंटिंग मिनिस्टर’ बोलना नहीं छोड़ते तो मैं भी उन्हें ‘एनकाउंटर चीफ मिनिस्टर’ कह सकता हूं।

उनका इशारा गुजरात में मोदी सरकार के दौरान कथित पुलिस मुठभेड़ की वारदातों की ओर था।

इस बीच, शिवगंगा से सटे रामनाथपुरम की एक रैली में मोदी ने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें इस मंच पर एक कलाई घड़ी दिखाई जिसमें ‘रिकाउंटिंग मिनिस्टर’ की तस्वीर है।
विज्ञापन

'‘रिकाउंटिंग मिनिस्टर’ जांच करे चुनाव आयोग'

उन्होंने कहा, ‘मुझे बताया जा रहा है कि इस तरह की घड़ियां यहां घर-घर बांटी जा रही है। चुनाव आयोग को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

आयोग को ‘रिकाउंटिंग मिनिस्टर’ के खिलाफ जांच करनी चाहिए।’ गौरतलब है कि चिदंबरम् के चुनाव लड़ने से इनकार करने पर उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम को शिवगंगा से टिकट दिया गया है।

चिदंबरम् ने 2009 में तमिलनाडु के शिवगंगा लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। इस चुनाव में वह महज 3500 वोटों से जीते थे। वोटों को गिनती को लेकर काफी विवाद हुआ था। अपनी रैलियों में मोदी इस मामले को उछालते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें