फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी दिवस के बहाने निवेशकों को लुभाएगी केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सात जनवरी से होने प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में केंद्र की मोदी सरकार अपने मेक इन इंडिया, गंगा सफाई और आर्थिक सुधार जैसे कार्यक्रमों की पहल का लेखाजोखा पेश करेगी।
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि अगले माह गुजरात के गांधीनगर में होने वाले कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निवेशकों को लुभाने और संबंधों को मजबूत बनाना है।

विदेश मंत्री ने दुनिया भर से प्रवासी समुदाय के करीब 3000 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि कार्यक्रम की विषय-वस्तु ‘भारत में अवसर’, स्मार्ट सिटी, शहरी योजना, कौशल विकास और पर्यटन रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3000 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद

आठ जनवरी को पीएम मोदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जबकि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नौ जनवरी को प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीयों को ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ पुरस्कार प्रदान करेंगे।

मोदी सरकार प्रवासी भारतीय दिवस को महात्मा गांधी के स्वदेश वापसी की शताब्दी के रूप में मनाए जाने की तैयारी में है।

विदेश मंत्री सुषमा ने कहा कि कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका से गांधी जी की वापसी की स्मृति में वहां के विदेश मंत्री को भी बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय मंत्रालय और गुजरात सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुयाना गणतंत्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें