फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मन की बात' का मोबाइल नंबर हुआ सुपरहिट, 4 लाख मिस्ड कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने बहुचर्चित 'मन की बात' कार्यक्रम मोबाइल पर सुनने के लिए एक नंबर दिया था। इकॉनोमिक टाइम्स के मुताबिक, उस नंबर पर मिस्ड-कॉल की बाढ़ आ गई है। रविवार को ही देश भर से उस नंबर 4 लाख से अधिक मिस्ड कॉल आए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने रविवार को बताया था कि अब 8190881908 मिस कॉल दे कर 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना जा सकता है। उन्होंने कहा कि था कि मिस्ड कॉल देकर उनका संबोधन कभी भी सुना जा सकता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार देर शाम तक 4 लाख से अधिक मिस्ड कॉल आए, 25 हजार मिस्ड कॉल नंबर की घोषणा किए जाने घंटे भर के भीतर आ गए। सूत्रों का कहना है कि मन की बात की कार्यक्रम सुनने के लिए मोबाइल नंबर दिए जाने का मकसद कार्यक्रम की लोकप्रियता बढ़ाना है। अगर कोई कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नहीं सुन पाया तो वह मिस्ड कॉल देकर प्रसारण सुन सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पीएम ने की खादी, स्वच्छता और किसान की चर्चा की

उल्लेखनीय है कि रव‌िवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान, स्वच्छता, खादी और हरियाणा में बेटी बचाने के प्रयास को मिली सफलता की चर्चा की थी।  हाल ही में शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को उन्होंने संकट में घिरे किसानों के लिए तोहफा करार दिया और लोगों से खादी का इस्तेमाल कर करोड़ों लोगों के लिए रोजगार का अवसर पैदा करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के जरिए हरियाणा में आए सामाजिक बदलावों की बधाई दी और कहा कि लोगों के सहयोग के कारण राज्य में लिंगानुपात में तेजी से सुधार आ रहा है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत महात्मा गांधी की पूण्य तिथि को याद करते हुए की। गांधीजी के योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने खादी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए की गई अपील और तकनीकी के इस्तेमाल से खादी का प्रयोग बढ़ा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें