फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम मोदी को नोबेल पुरस्कार के मच्छर ने काटा'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को अचानक पाकिस्तान जाना कांग्रेस को रास नहीं आया है। पार्टी ने पहले इस कदम को सुर्खियों में बने रहने का हथकंडा बताया था तो रविवार को कहा कि पीएम मोदी को नोबेल पुरस्कार के मच्छर ने काट लिया है।
विज्ञापन


पार्टी ने पीएम मोदी से अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के साथ हुई बातचीत की जानकारी देश को देने की मांग की। पार्टी ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर भी निशाना साधा और कहा कि उनका यह कार्यक्रम प्रसार भारती एक्ट का दुरुपयोग है। पार्टी ने इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी पर महत्वहीन बातें करने का भी आरोप लगाया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने पीएम मोदी के अचानक पाकिस्तान दौरे पर ताना मारा। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि नवाज को तो नोबेल पुरस्कार के मच्छर ने पहले ही काटा हुआ है, अब ऐसा लगता है कि मोदी को भी इस मच्छर ने काट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसार भारती एक्ट के खिलाफ है मन की बात

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने पीएम मोदी के पाक दौरे को सुर्खियां बटोरने का हथकंडा करार दिया था। पार्टी ने सवाल किया था कि जब आतंकवाद पर पाकिस्तान अपने पुराने रुख पर कायम है। सीमा पर गोलीबारी भी जारी है।

तब सरकार क्यों पाकिस्तान से बातचीत को लेकर उतावली है। पीएम के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि आकाशवाणी पर विपक्ष को भी बराबर का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने इस कार्यक्रम को प्रसार भारती एक्ट के खिलाफ बताया और कहा कि सरकार आकाशवाणी और दूरदर्शन का दुरुपयोग कर रही है।

लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री पर इस कार्यक्रम में महत्वहीन बातें करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश जो सुनना चाहता है, उस पर प्रधानमंत्री चुप रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें