ट्रेन में रविवार को मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को जीआरपी थाने ले आई, जहां एक पक्ष ने पुलिस के साथ ही मारपीट कर दी। जिससे गुस्साई जीआरपी ने उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया, इस पर उनके साथ आई युवती ने विरोध जताया तो जीआरपी ने आपा खो दिया और सारे नियम कानून ताक पर रखकर उसे भी पुरुष लॉकअप में बंद कर दिया।
शामली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में किसी बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच पहुंची जीआरपी दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां पर एक पक्ष के फौजी जितेंद्र व उसके साले दीपक ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान दीपक की बहन ने भी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। बाद में पुलिस ने जितेंद्र और दीपक को लॉकअप में डाल दिया। जिस पर दीपक की बहन ने विरोध जताया, तो पुलिस ने उसे भी लॉकअप में बंद कर दिया।