फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंदे बोले, सोनिया ने बनाया मुस्लिम आईबी चीफ

Tue, 11 Dec 2012 04:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के 'मुसलमान आईबी प्रमुख' के बयान पर विवाद हो गया है। कल वडोदरा में एक जनसभा मे शिंदे ने नए मुसलमान आईबी प्रमुख की नियुक्ति का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया था।
विज्ञापन


शिंदे ने बयान में कहा था कि यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी ही ऐसी शख्सियत हैं जो एक मुसलमान को देश के इंटेलिजेंस ब्यूरो का प्रमुख बना सकती हैं।

उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया हुई। भाजपा ने इस मुद्दे को सांप्रदायिक नियुक्ति से जोड़ दिया है।

गौरतलब है कि 1977 बैच के आईपीएस अफसर एसए इब्राहिम को देश का अगला आईबी प्रमुख बनाया गया है। वह मुस्लिम समुदाय से हैं। भारत कि इतिहास में पहले बार खुफिया प्रमुख के रूप मे किसी मुस्लिम की नियुक्ति की जा रही है।
विज्ञापन


इब्रहिम की नियुक्ति के बारे में भी कई आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं। उनकी नियुक्ति चार वरिष्ठ अफसरों को नजरअंदाज कर के की गई है।

लेकिन अब शिंदे ने खुद ये कहकर कि मुसलमान होने के कारण इब्राहिम को ये पद मिला है, एक विवाद खड़ा कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें