फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल गया है ऑनलाइन टिकट बुकिंग का टाइम

Sat, 19 Sep 2015 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट से ऑनलाइन रिजर्वेशन की सुविधा अब यात्रियों को हर रोज 45 मिनट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग अब रात 11.45 बजे से रात 12.30 बजे तक नहीं होगी। आईआरसीटीसी की यह नई व्यवस्था 20 सितंबर से लागू हो जाएगी।

इस बारे में रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विक्रम सिंह ने शुक्रवार को सभी जोनल रेलवे के चीफ कामर्शियल मैनेजर (सीसीएम) को पत्र भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक ऑनलाइन बुकिंग रात 11.30 बजे से रात 12.30 बजे के मध्य नहीं हो पाती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को अब 15 मिनट ज्यादा वक्त मिलेगा। आईआरसीटीसी के पीआरओ संदीप दत्ता के मुताबिक नई व्यवस्था 20 सितंबर से लागू हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें