फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: परीक्षा में नहीं जुड़ेंगे अंग्रेजी के अंक

Wed, 20 Aug 2014 08:33 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने इस साल होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में बदलाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


इसके अनुसार, परीक्षा के द्वितीय प्रश्न पत्र (सी-सैट) में पूछे जाने वाले अंग्रेजी भाषा काम्पीहेंशन के सवालों के अंक ग्रेडिंग में नहीं जोड़े जाएंगे।

अधिसूचना में कहा गया है कि प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर बनने वाली मेरिट लिस्ट में 200 अंकों के प्रथम प्रश्न पत्र में अर्जित किए गए पूरे अंक जोड़े जाएंगे और द्वितीय प्रश्न पत्र के 200 अंकों में अंग्रेजी काम्पीहेंशन के अंकों को हटाकर हासिल किए गए शेष अंक जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

24 अगस्त को है प्रारंभिक परीक्षा

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों के दो अनिवार्य पेपर होते हैं। ये पेपर सी-सैट प्रथम और सी-सैट द्वितीय के नाम से जाने जाते हैं।

इस साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 अगस्त, रविवार को होनी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट कर दिया गया है कि वे प्रारंभिक परीक्षा के द्वितीय प्रश्न पत्र में पूछे जाने वाले 22:5 अंक के अंग्रेजी काम्पीहेंशन के सवालों का जवाब नहीं दें।

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न को लेकर हाल ही में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया था। वे सी-सैट को हटाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद केंद्र ने प्रारंभिक परीक्षा में बदलाव की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें