अपने बयानों से चर्चा में बने रहने वाले गोरक्ष पीठाधीश्वर और भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने योग दिवस के मुद्दे पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूर्य नमस्कार का विरोध करने वालों को परंपरा की समझ नहीं है।
उन्होंने कहा कि सूर्य ब्रह्मांड की ऊर्जा का स्रोत है। उस ऊर्जा का विरोध करने वाले भारत में रहने के काबिल नहीं। पीएम मोदी के आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए दुनिया के 163 देश आगे आए हैं। इसमें 43 मुस्लिम राष्ट्र हैं। ऐसे में विरोध के स्वर फूटने से देश की प्रतिष्ठा पर आंच आएगी।
तीन दिनी रजत सिंहासन महोत्सव के आखिरी दिन अन्नपूर्णा दरबार में हाजिरी लगाने के बाद उन्होंने ये बातें समापन समारोह के दौरान कहीं।