भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई घटना के लिये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को बराबर का दोषी ठहराया।
उमा ने उनके पुत्र एवं राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नसीहत दी कि वह अपने पिता की महिलाओं के प्रति अपमानजनक भावना की विरासत को स्वीकार ना करें।
भारती ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बदायूं में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण तथा उनके साथ बलात्कार के बाद हत्या की घटना बेहद शर्मनाक और राज्य की सपा सरकार के लिये कलंक है। इस मामले की कानूनी कार्रवाई फास्ट ट्रैक अदालत में की जानी चाहिये।