फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बदायूं घटना के लिये मुलायम बराबर के दोषी'

Sun, 01 Jun 2014 04:03 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई घटना के लिये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को बराबर का दोषी ठहराया।
विज्ञापन


उमा ने उनके पुत्र एवं राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नसीहत दी कि वह अपने पिता की महिलाओं के प्रति अपमानजनक भावना की विरासत को स्वीकार ना करें।

भारती ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बदायूं में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण तथा उनके साथ बलात्कार के बाद हत्या की घटना बेहद शर्मनाक और राज्य की सपा सरकार के लिये कलंक है। इस मामले की कानूनी कार्रवाई फास्ट ट्रैक अदालत में की जानी चाहिये।
Trending Videos

'घटना के लिए दो लोग हैं जिम्मेदार

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बदायूं की घटना के लिए दो लोग जिम्मेदार हैं। एक वो जिन्होंने इसे अंजाम दिया। दूसरे वे जिन्होंने उनके हौसले बढ़ाये।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का मूल चरित्र ही महिलाओं के प्रति अपमान वाला और महिला विरोधी रहा है। मुंबई बलात्कार घटना पर उन्होंने बयान दिया था कि लड़कों से गलती हो जाती है।

उनके मंत्रियों ने भी इसी तरह के बयान दिये हैं जिसकी वजह से ही उत्तर प्रदेश में बलात्कारियों एवं महिला विरोधी अपराधियों के हौसले बढे़ हैं। इसलिये वह मुलायम सिंह यादव को इस घटना में बराबर का दोषी मानतीं हैं।
विज्ञापन

'विकास नहीं, तो कानून व्यवस्‍था ही संभालो'

भारती ने कहा कि इस घटना पर यादव प्रायश्चित करें तथा एक महिला होने के नाते उनकी पुत्रवधू डिंपल यादव इसके लिये उन पर दबाव बनायें।

उन्होंने अखिलेश यादव के गैर जिम्मेदाराना बयानों की निंदा करते हुए उन्हें नसीहत दी कि वह अपने पिता की महिला विरोधी भावनाओं की विरासत को स्वीकार ना करें।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा में 73 सीटें गंवाने वाली सपा की सरकार राज्य में विकास तो करेगी नहीं। लेकिन कम से कम कानून व्यवस्था ही संभाल ले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें