फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अधिकारी-बाबू भी बनेंगे ‘स्मार्ट’

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार शहरों के साथ अधिकारी और बाबुओं को भी स्मार्ट बनाएगी। सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है ताकि वे अपने स्तर पर स्मार्ट सिटी का बेहतर मास्टर प्लान तैयार कर सकें।
विज्ञापन


केंद्र की योजना के मुताबिक स्मार्ट सिटी के मास्टर प्लान को तैयार करने में स्थानीय निकायों को विशेष तवज्जो मिलने वाली है। राज्यवार शैक्षणिक संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद लेकर कर्मचारियों को बारीकी से आधुनिक शहर बसाने के गुर सिखाएं जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आर्किटेक्चर विभाग समेत आगरा और लखनऊ की संस्थाओं की मदद से स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसी तरह राज्यवार संस्थाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थाओं से मदद की तैयारी

स्थानीय निकायों के प्रत्येक विभाग के कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान के अलावा प्रबंधन व्यवस्था के गुर भी सिखाने की पहल होगी।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते एक उच्च स्तरीय बैठक में मंत्रालय से लेकर स्थानीय निकाय तक के कर्मचारियों के आईटी के बेहतर इस्तेमाल जानने और विभाग संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारी होने की उम्मीद जाहिर की थी।

ताकि वे समय के साथ आगे बढ़ सकें। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को अपडेट करने की नीति तैयार की जा रही है।

माना जा रहा है कि इससे स्मार्ट सिटी में बेहतर ढांचागत व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, आधुनिक तकनीकी व्यवस्था, साफ- सफाई के अलावा बेहतर प्रबंधन व्यवस्था से लेकर आम आदमी पर अक्सर हावी होने वाली खुदरा महंगाई पर भी जीत हासिल की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें