फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा ने की मोदी की तारीफ, बताया 'बदलाव का अगुआ'

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बार फिर जमकर तारीफ की है। प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका टाइम के लिए लिखे एक लेख में उन्होंने मोदी को भारत का रिफॉर्मर इन चीफ (बदलाव के अगुवा) करार दिया है।
विज्ञापन


यह लेख टाइम की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की सूची जारी होने के मौके पर छपा है। टाइम की इस सूची में मोदी का भी नाम है। वहीं, ओबामा की इस तारीफ का पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर धन्यवाद दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा है कि भारतीय पीएम बचपन में अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए चाय बेचने में पिता के हाथ बंटाया करते थे। आज वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मुखिया हैं।
विज्ञापन


ओबामा ने कहा कि गरीबी से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर तय करने वाले मोदी की कहानी उभरते हुए भारत की गतिशीलता और उसकी क्षमताओं को दर्शाती है। वह भारत को वाकई में तरक्की की राह पर ले जाना चाहते हैं और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन

पीएम ने ट्वीट कर ओबामा को दिया धन्यवाद

'इंडियाज रिफॉर्मर इन चीफ' नाम से छपे इस लेख में ओबामा ने कहा है, 'देश को आगे ले जाने के लिए मजबूत इरादों वाले मोदी का मकसद गरीबी में कमी लाना, शिक्षा में सुधार करना, महिलाओं और लड़कियों का सशक्तीकरण है। भारत की तरह ही उनमें भी आधुनिकता और परंपरा का मेल नजर आता है। योग के लिए समर्पित मोदी भारतीयों से ट्विटर के जरिये जुड़ते तो हैं ही साथ ही डिजिटल इंडिया का सपना भी देखते हैं।'

मोदी के अमेरिकी दौरे को याद करते हुए ओबामा ने कहा कि जब मोदी वाशिंगटन आए तो मैं उनके साथ डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर के स्मारक पर गया था। उस वक्त हमने गांधी और किंग के बताए रास्ते को याद किया। हमारे देश की जैसी पृष्ठभूमि और आस्था की विविधताएं हैं, उसे देखते हुए हमें उनकी रक्षा करनी है।

उन्होंने लिखा कि भारत में एक अरब से भी ज्यादा भारतीय साथ-साथ रह रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं, यह पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरक मॉडल हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें