फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा ने क्यों रद किया आगरा दौरा?

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का आगरा दौरा रद्द हो गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को 27 को जनवरी ताजमहल का दीदार करना था।
विज्ञापन


आगरा दौरा रदद् होने के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति भारत से जल्दी वापस लौट सकते हैं। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, ओबामा को तीन दिनों तक भारत में रहना था लेकिन अब कार्यक्रम में फेरबदल किया जा सकता है और दौरे को छोटा किया जा सकता है।

माना जा रहा है कि ओबामा का दौरा सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के कारण रद्द किया गया है, जिसमें कोर्ट ने ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में पेट्रोल या डीजल की कार ले जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

दौरा रद्द होने के पीछे और कारण भी संभव

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ओबामा को कार से ताजमहल के करीब ले जाना चाहती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण वे ऐसा करने में सक्षम नहीं थी।

वैसे कई राष्ट्राध्यक्ष ताजमहल के करीब बैट्री चालित कार से गए थे, अमेरिकी एजेंसियों को ये भी स्वीकार नहीं था।

वहीं बराक ओबामा का आगरा दौरा रद्द होने के पीछे एक कारण सऊदी अरब के शाह अब्दुल्‍ला की मौत को भी माना जा रहा है। माना जा रहा है कि ओबामा अपने भारत के दौरे को छोटा कर शाह अब्दुल्‍ला को श्रद्घांजलि देने सऊदी अरब जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें