फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिल्ली में लोगों से सवाल-जवाब करेंगे जुकरबर्ग

Sat, 17 Oct 2015 01:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के बाद फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग अब दिल्ली में लोगों के साथ सवाल-जवाब करेंगे। जुकरबर्ग ने फेसबुक पर 28 अक्टूबर को आईआईटी-दिल्ली में सवाल-जवाब सत्र की मेजबानी करने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि आपके पास कोई सवाल हैं तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। जुकरबर्ग ने कहा कि सवाल को अपना मत देने के लिए सिर्फ लाइक करें।

मैं सवालों के जवाब फेसबुक के साथ ही आईआईटी दिल्ली में सीधे दर्शकों के सामने दूंगा।
विज्ञापन

पीएम संग कर चुके ‌हैं सवाल-जवाब

जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि भारत में 13 करोड़ से अधिक लोग फेसबुक का प्रयोग करते हैं। मैं हमारे सबसे सक्रिय और व्यस्त समुदाय को सीधे सुनने के लिए इंतजार कर रहा हूं।

पिछले महीने अमेरिका के पालो आल्टो में जुकरबर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सवाल जवाब सत्र की मेजबानी की थी।

उन्होंने 27 सितंबर को फेसबुक मुख्यालय में कहा था कि भारत उनकी कंपनी के इतिहास के लिए व्यक्तिगत रूप से महत्वपूर्ण है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें