फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही होटल जैसे होंगे रेलवे के रिटायरिंग रूम भी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश केप्रमुख रेलवे स्टेशनों के रिटायरिंग रूम अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। रेलवे ने रिटायरिंग रूम में यात्रियों को लग्जरी होटल जैसी सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन


इस दौरान जिन स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम में छोटे हैं वहां नए कमरे बनाए जाएंगे। इसके अलावा इन्हें वाई-फाई सुविधा से भी लैस किया जाएगा। आईआरसीटीसी की मदद से ऐसी ही कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद, कानपुर, नई दिल्ली, लखनऊ, ग्वालियर, आगरा, अंबाला, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, जम्मू समेत तीन दर्जन से ज्यादा बड़े स्टेशनों को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

टीवी, फोन, वाई-फाई से लैस करवाने की तैयारी

ट्रेन बढ़ाने की बजाय मोदी सरकार रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर ही जोर दे रही है।

इसी कड़ी में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे स्टेशनों के रिटायरिंग रूम के रख रखाव, विस्तार और कई नई सुविधाएं शुरू करने के लिए निजी कंपनियों की मदद से रिटायरिंग रूम के कायाकल्प करने का निर्णय लिया है।

आईआरसीटीसी ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटेरेस्ट’ (ईओआई) के तहत रिटायरिंग रूम की सुविधाओं को बढ़ाएगा। योजना है कि रिटायरिंग रूम (विश्राम गृह) के हर कमरे में टेलीविजन, फोन, इंटरकॉम, एसी आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

घूमने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी टैक्सी

इसके अलावा कमरों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी रहेगा, ताकि ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी रूम में ही मिल सके। इसके अलावा वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है।

शुद्ध पानी के लिए आरओ सिस्टम और कमरों में बेहतर फर्नीचर भी यात्रियों को मुहैया कराने की बात आईआरसीटीसी की ओर से कही गई है। इतना ही नहीं अगर यात्रियों को कहीं जाना है तो स्थानीय स्तर पर टैक्सी आदि की व्यवस्था भी मुहैया कराई जाएगी। साथ ही खानपान की सुविधाएं भी बेहतर की जाएंगी।

आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी संदीप दत्ता के मुताबिक,‘निजी कंपनियों के सहयोग से आईआरसीटीसी की ओर से रिटायरिंग रूम में होटलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयार की जा रही है। देश भर के 500 से ज्यादा स्टेशनों को इसमें शामिल किया जा रहा है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें