फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मंदिरों में मत्था टेकने वाले बसों में करते हैं छेड़छाड़'

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मंदिर में मत्था टेकने वाले लोग बसों में महिलाओं को छ़ेडते हैं। उन्होंने कहा कि मां-बहन कहने वाले लोग ही महिलाओं को छेड़ते हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं की शक्ति से भर दो। राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई संगठन की नहीं बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी में महिलाओं की सुनामी लाने की जरूरत है।

उन्होंने दूसरी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग चाहते हैं कि महिला की पूजा हो। पर वे महिलाओं को अधिकार नहीं देना चाहते। जरूरत महिलाओं की पूजा के साथ उन्हें शक्ति देने की है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि देश भर में 14 लाख महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ा जाए। इसको लेकर फिर बड़े पैमाने पर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

आरक्षण बिल पास करवाएगी कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने एक बार फिर से महिला आरक्षण बिल को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी हमेशा चाहते थे कि महिलाओं को संसद, विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण मिले।

पर कुछ पार्टियों के विरोध के चलते हम इस ‌महिला आरक्षण बिल को पास नहीं करवा पाए। सोनिया ने कहा कि राजीव गांधी कहा करते थे कि कोई भी देश आधी जनसंख्या को छोड़ कर आगे नहीं बढ़ सकता है।

सोनिया गांधी ने कहा कि भले ही विपक्ष में हों। पर इस बिल को पास करवा कर ही रहेंगे। सोनिया गांधी ने कहा कि झूठे सपनों को बेचा जा रहा है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी योजनाओं को ही यह सरकार फिर से लागू कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें