रोजाना हजारों लोगों को टिफिन पहुंचाने वाले मुंबई के डिब्बावाले स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने पर काफी गदगद हैं।
उन्हें इस बात का गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरत्नों की कड़ी में उन्हें शामिल कर उनका मान बढ़ाया है। इस सम्मान के लिए डिब्बावालों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है।
मुंबई डिब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुनाथ मेडगे ने कहा है कि उनके सदस्य स्वच्छ भारत अभियान के लिए कठोर परिश्रम करेंगे और प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन का संदेश घर-घर पहुंचाएंगे।